{"_id":"625bbd2ee751c50cd02a773c","slug":"chhatarpur-when-the-e-rickshaw-collided-with-the-bike-the-policeman-publicly-beat-up-the-auto-driver-abused-him-by-threatening-to-take-him-to-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: ई-रिक्शा बाइक से टकराई तो पुलिसकर्मी ने ऑटो चालक को सरेआम पीटा, थाने ले जाने की धमकी देकर दी गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: ई-रिक्शा बाइक से टकराई तो पुलिसकर्मी ने ऑटो चालक को सरेआम पीटा, थाने ले जाने की धमकी देकर दी गालियां
Sun, 17 Apr 2022 12:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:39 PM IST
सार
छतरपुर में ऑटो रिक्शा चालक को पुलिस वाले ने बीच सड़क जमकर पीटा। उसकी गलती इतनी थी कि उसकी रिक्शा से किसी बाइक को टक्कर लग गई थी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी द्वारा ऑटो चालक को सरेआम पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छतरपुर में पुलिसकर्मी द्वारा ऑटो चालक को सरेआम पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल ऑटो चालक की किसी बाइक से मामूली टक्कर हो गई थी। हंगामे के दौरान कुछ देर यातायात भी बाधित हुआ।
जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गांधी चौक बाजार का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कोतवाली थाना में पदस्थ यह प्रधान आरक्षक (सुरेंद्र यादव) ई-रिक्शा चालक को सरेआम खींचते हुए थप्पड़ मार रहा है। लगातार गालियां दी जा रही थीं, बार-बार थाने ले जाने की धमकी दी जा रही थी। ऑटो चालक सिर्फ हाथ-पैर जोड़ता रहा। राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
पड़ताल करने पर चला कि घटना की वजह ई-रिक्शा का किसी बाइक में टच होना बताया जा रहा है। प्रधान आरक्षक सुरेंद्र यादव ने इस पर बीच सड़क अधेड़ रिक्शा चालक की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस दौरान बीच बाजार में काफी देर तक जाम की स्थिति और गहमा-गहमी बनी रही। हालांकि मामले की शिकायत नहीं की गई है।