फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: When father scolded, minor daughter ate poisonous substance in anger, admitted to district hospital in critical condition

छतरपुर: पिता ने डांटा तो नाबालिग बेटी ने गुस्से में खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 15 Jan 2022 04:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 04:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में पिता की डांट से नाराज नाबालिग बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत अब ठीक है, उसका अस्पताल के फीमेल मेडिसन वार्ड में इलाज चल रहा है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: When father scolded, minor daughter ate poisonous substance in anger, admitted to district hospital in critical condition
Chhatarpur: पिता की डांट से नाराज किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में पिता की डांट से नाराज नाबालिग बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत अब ठीक है, उसका अस्पताल के फीमेल मेडिसन वार्ड में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के धमोरा गांव का है। जहां की 16 वर्षीय क्रांति कुशवाहा ने अपने पिता भगीरथ कुशवाहा की डांट-फटकार से नाराज होकर घर में पिपरमेंट की खेती में इस्तेमान किया जाने वाला कीटनाशक खा लिया। अस्पताल में भर्ती क्रांति कुशवाहा और उसकी मां प्रभा कुशवाहा ने बताया कि वह रोजाना अपने गांव से छतरपुर शहर कंप्यूटर कोचिंग क्लास के लिए आती है। पर शुक्रवार को कोचिंग क्लास छूटने पर वह रोजाना के मुकाबले घर देर से पहुंची, जिस पर उसके पिता ने उसे डांट लगा दी। क्रांति को ये बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने आवेश में आकर घर में रखा कीटनाशक खा लिया। हालांकि अब जान बचने के बाद बेटी क्रांति को भारी पश्चाताप हो रहा है। और अब उसने प्रायश्चित कर कभी ऐसा न करने की शपथ ले ली है।
विज्ञापन


मनोवैज्ञानिक के मुताबिक अक्सर मां-बाप जिंदगी की भाग-दौड़, व्यस्तता के चलते अपने बच्चों पर उतना ध्यान नहीं दे पाते जितना कि जरूरी है। वे उनकी परस्पर मॉनिटरिंग नहीं करते, जिससे बच्चे धीरे-धीरे हमसे दूर और अलग हो जाते हैं। बच्चों को एक अच्छा माहौल दें, उनसे परस्पर रहें, उन्हें अपने विचार सुझाव दें उनसे उनके विचार सुझाव जानें। उन्हें समझें और खुद को समझाएं, उन्हें अपने कामों की जानकारी दें। उनके कामों की भी जानकारी लें। परिजनों और खुद पर ट्रस्ट करना सिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed