{"_id":"61b45787e72fd30ef5711923","slug":"chhatarpur-water-released-from-sujara-anicut-for-irrigation-farmers-of-badamalhara-had-agitated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: सिंचाई के लिए सुजारा ऐनीकट से छोड़ा पानी, बड़ामलहरा के किसानों ने किया था आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: सिंचाई के लिए सुजारा ऐनीकट से छोड़ा पानी, बड़ामलहरा के किसानों ने किया था आंदोलन
Sat, 11 Dec 2021 01:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:24 PM IST
सार
बड़मलहरा क्षेत्र के किसानों ने जिस मांग के लिए हाल ही में सड़कें जाम की थीं, वो अब पूरी होने वाली है। सिंचाई के लिए सुजारा ऐनीकट से पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
सुजारा बांध से पानी छोड़ा गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सिंचाई के लिए शुक्रवार रात्रि से ही सुजारा बांध के बाजू के ऐनीकट से पानी छोड़ना शुरू हो गया है। नहरों के माध्यम से छोड़ा गया पानी दोपहर तक 6 किमी तक पहुंच चुका है। बता दें कि पानी की मांग करते हुए किसानों ने सड़क जाम कर दी थी।
विधायक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से गुरुवार रात्रि में चर्चा हुई। इसमें उन्होंने किसानों की बुनियादी मांग पर कहा कि किसानों के खेत प्यासे नहीं रहेंगे, उन्हें सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल उपलब्ध कराने से जुड़े हर जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि ऐनीकट से छोड़े गए पानी का जायजा भी लिया।

किसानों ने लगा दिया था जाम
पानी के लिए किसानों ने लगाया था जाम।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कि हाल ही में बड़ामलहरा क्षेत्र के किसानों ने सड़क पर जाम लगाकर खेती/फसल के लिए पानी की मांग की थी, जिस पर छतरपुर आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव जल्द ही समस्या का समाधान और निराकरण करने की बात कही थी।