{"_id":"628b25a15932b90e5f7ba770","slug":"chhatarpur-uproar-of-drunken-youth-throwing-vegetables-and-fruits-on-the-road-from-the-handcart-has-already-done-such-exploits","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: शराबी युवक का हंगामा, ठेले पर रखा सामान सड़क पर फेंका, दो माह पहले टावर में चढ़कर मचाया था उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: शराबी युवक का हंगामा, ठेले पर रखा सामान सड़क पर फेंका, दो माह पहले टावर में चढ़कर मचाया था उत्पात
Mon, 23 May 2022 11:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 23 May 2022 11:41 AM IST
सार
चंदला कस्बे में एक शराबी युवक ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। बीते दिनों शराबी एक टावर में चढ़कर बसंती-बसंती चिल्ला रहा था, जिसके बाद उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया था। बाद में उसे कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया था।
विज्ञापन
सड़क पर सामान फेंकता शराबी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के चंदला कस्बे में एक शराबी युवक ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। युवक ने हाथ ठेले से सब्जी और फलों को सड़क पर फेंक दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों तरफ जाम लग गया।
मामला छतरपुर जिले में चंदला कस्बे के रेस्ट हाउस के पास मुख्य सड़क का है, यहां नंदू साहू ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। युवक ने हाथ ठेले में रखे ककड़ी और खरबूजे को बीच सड़क में फेंक दिया। आसपास के दुकानदारों ने युवक को रोकने की कोशिश की लेकिन शराबी युवक नहीं माना। इस दौरान मवेशी सड़क में फेंकी जा रही सब्जियों और फलों को खाने लगे। शराब के नशे में धुत युवक ने एक-एक कर पूरे ठेले का सामान सड़क में बिखेर दिया। मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
दो महीने पहले भी मचाया था उत्पात
शराबी युवक दो माह पहले भी शराब के नशे में अजब गजब कारनामें कर चुका है। बीते दिनों शराबी ने एक टावर में चढ़कर करीब दो घंटे तक हंगामा मचाया था। युवक टावर में चढ़कर बसंती-बसंती चिल्ला रहा था, जिसके बाद लोगों का हुजूम लग गया था। बाद में उसे कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया था।