फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Uproar of drunken youth, throwing vegetables and fruits on the road from the handcart, has already done such exploits

Chhatarpur: शराबी युवक का हंगामा, ठेले पर रखा सामान सड़क पर फेंका, दो माह पहले टावर में चढ़कर मचाया था उत्पात

Mon, 23 May 2022 11:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 23 May 2022 11:41 AM IST
सार

चंदला कस्बे में एक शराबी युवक ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। बीते दिनों शराबी एक टावर में चढ़कर बसंती-बसंती चिल्ला रहा था, जिसके बाद उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया था। बाद में उसे कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया था। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Uproar of drunken youth, throwing vegetables and fruits on the road from the handcart, has already done such exploits
सड़क पर सामान फेंकता शराबी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले के चंदला कस्बे में एक शराबी युवक ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। युवक ने हाथ ठेले से सब्जी और फलों को सड़क पर फेंक दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों तरफ जाम लग गया। 
विज्ञापन


मामला छतरपुर जिले में चंदला कस्बे के रेस्ट हाउस के पास मुख्य सड़क का है, यहां नंदू साहू ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। युवक ने हाथ ठेले में रखे ककड़ी और खरबूजे को बीच सड़क में फेंक दिया। आसपास के दुकानदारों ने युवक को रोकने की कोशिश की लेकिन शराबी युवक नहीं माना। इस दौरान मवेशी सड़क में फेंकी जा रही सब्जियों और फलों को खाने लगे। शराब के नशे में धुत युवक ने एक-एक कर पूरे ठेले का सामान सड़क में बिखेर दिया। मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


दो महीने पहले भी मचाया था उत्पात
शराबी युवक दो माह पहले भी शराब के नशे में अजब गजब कारनामें कर चुका है। बीते दिनों शराबी ने एक टावर में चढ़कर करीब दो घंटे तक हंगामा मचाया था। युवक टावर में चढ़कर बसंती-बसंती चिल्ला रहा था, जिसके बाद लोगों का हुजूम लग गया था। बाद में उसे कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed