{"_id":"61e697e7fb517539640809dd","slug":"chhatarpur-unique-initiative-of-gau-sewa-parivar-laddus-being-fed-to-save-cows-from-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: गौ सेवा परिवार की अनोखी पहल, गायों को ठंड से बचाने खिलाए जा रहे लड्डू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: गौ सेवा परिवार की अनोखी पहल, गायों को ठंड से बचाने खिलाए जा रहे लड्डू
Tue, 18 Jan 2022 04:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 18 Jan 2022 04:05 PM IST
सार
छतरपुर में गौ सेवा परिवार गौवंश को ठंड से बचाने के लिए गुड़ के लड्डू खिला रहा है। सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले पशुओं को ठंड से बचाने के लिए टीम अलाव की व्यवस्था भी कर रही है।
विज्ञापन
छतरपुर: गौवंश को ठंड से बचाने खिलाए लड्डू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेशभर में शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इंसानों के साथ ही मूक पशु भी मौसम की मार झेल रहे हैं। जिले में गौवंश को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए गौ सेवा परिवार की टीम ने अभिनव पहल शुरू की है। सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले मूक पशुओं को ठंड से बचाने के लिए उन्हें गुड़ के लड्डू खिलाए जा रहे हैं। गौ सेवा परिवार की टीम मूक पशुओं को कपड़े लपेटकर और अलाव जलाकर ठंड से बचाने का प्रयास भी कर रही है। टीम के सदस्य देर रात तक गायों को लड्डू खिलाते हैं ताकि वो कड़ाके की ठंड का सामना कर सकें। टीम अब तक जिले की 100 से ज्यादा गायों को गुड़ के लड्डू खिला चुकी है। गौ सेवा परिवार जनसहयोग से जिले में यह अभियान चला रहा है, जो कि आगे भी जारी रहेगा। लोग गुड़ और पैसों के रूप में टीम को सहयोग कर रहे हैं। गौ सेवा परिवार ने दान राशि जमा करने के लिए फोन पे नंबर भी जारी किया है, और लोगों से गौवंश को बचाने के लिए सहयोग राशि देने की अपील की है।
विज्ञापन
