फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Unique initiative of Gau Sewa Parivar, laddus being fed to save cows from cold

छतरपुर: गौ सेवा परिवार की अनोखी पहल, गायों को ठंड से बचाने खिलाए जा रहे लड्डू 

Tue, 18 Jan 2022 04:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Jan 2022 04:05 PM IST
सार

छतरपुर में गौ सेवा परिवार गौवंश को ठंड से बचाने के लिए गुड़ के लड्डू खिला रहा है। सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले पशुओं को ठंड से बचाने के लिए टीम अलाव की व्यवस्था भी कर रही है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Unique initiative of Gau Sewa Parivar, laddus being fed to save cows from cold
छतरपुर: गौवंश को ठंड से बचाने खिलाए लड्डू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशभर में शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इंसानों के साथ ही मूक पशु भी मौसम की मार झेल रहे हैं। जिले में गौवंश को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए गौ सेवा परिवार की टीम ने अभिनव पहल शुरू की है। सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले मूक पशुओं को ठंड से बचाने के लिए उन्हें गुड़ के लड्डू खिलाए जा रहे हैं। गौ सेवा परिवार की टीम मूक पशुओं को कपड़े लपेटकर और अलाव जलाकर ठंड से बचाने का प्रयास भी कर रही है। टीम के सदस्य देर रात तक गायों को लड्डू खिलाते हैं ताकि वो कड़ाके की ठंड का सामना कर सकें। टीम अब तक जिले की 100 से ज्यादा गायों को गुड़ के लड्डू खिला चुकी है। गौ सेवा परिवार जनसहयोग से जिले में यह अभियान चला रहा है, जो कि आगे भी जारी रहेगा। लोग गुड़ और पैसों के रूप में टीम को सहयोग कर रहे हैं। गौ सेवा परिवार ने दान राशि जमा करने के लिए फोन पे नंबर भी जारी किया है, और लोगों से गौवंश को बचाने के लिए सहयोग राशि देने की अपील की है।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed