फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Three tractors seized for illegal sand mining from Badamalhara's pond, all drivers absconded from the spot

छतरपुर: बड़ामलहरा के तालाब से अवैध रेत खनन करने पर तीन ट्रैक्टर जब्त, सारे चालक मौके से फरार

Sat, 05 Mar 2022 02:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 02:23 PM IST
सार

तहसीलदार कमलेश कुशवाहा ने तहसील क्षेत्र के ग्राम फुटवारी से अवैध रेत खनन और परिवहन मामले में तीन ट्रैक्टर पकड़े हैं। बताया जाता है कि ग्राम फुटवारी में स्थित तालाब के पास ट्रैक्टर में रेत भरी जा रही थी। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Three tractors seized for illegal sand mining from Badamalhara's pond, all drivers absconded from the spot
बड़ामलहरा में अवैध रेत खनन मामले में राजस्व विभाग ने तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में अवैध रेत खनन मामले में राजस्व विभाग ने तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इन्हें भगवां थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया। हालांकि तीनों ट्रैक्टरों के चालक मौके से फरार हो गए। विभाग ने अवैध उत्खनन मामला होने से राजस्व विभाग के पास भेजा है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, तहसीलदार कमलेश कुशवाहा ने तहसील क्षेत्र के ग्राम फुटवारी से 3 महेंद्रा ट्रैक्टर अवैध रेत मामले में पकड़े हैं। बताया जाता है कि ग्राम फुटवारी में स्थित तालाब के पास ट्रैक्टर में रेत भरी जा रही थी। दोपहर 2 बजे के करीब राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तीन ट्रैक्टर जब्त कर लिए हैं। बताते हैं कि, राजस्व विभाग दल को देख चालक मौके से भाग निकले। मौका पंचनामा के बाद राजस्व विभाग ने ट्रैक्टर भगवां थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिए और मामला खनिज विभाग छतरपुर को भेजा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed