फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Theft in liquor shop, thieves also took away liquor bottles, cash, CCTV's DVR harddisk

छतरपुर: शराब दुकान में घुसे चोर, शराब की बोतलें, कैश के साथ सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क ले उड़े

Fri, 14 Jan 2022 02:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 02:56 PM IST
सार

छतरपुर में शराब दुकान में चोरी हो गई। जहां अज्ञात चोर अंग्रेजी शराब क्रमांक 2  के ताले तोड़कर शराब की बोतलें और ठेके पर रखा कैश चुरा ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनकी हार्डडिस्क भी ले उड़े।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Theft in liquor shop, thieves also took away liquor bottles, cash, CCTV's DVR harddisk
Chhatarpur: इस दुकान में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में शराब दुकान में चोरी हो गई। जहां अज्ञात चोर अंग्रेजी शराब क्रमांक 2  के ताले तोड़कर शराब की बोतलें और ठेके पर रखा कैश चुरा ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनकी हार्डडिस्क भी ले उड़े।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आकाशवाणी तिराहे का है। घटना पॉश इलाके और नेशनल हाईवे स्थित शराब दुकान की है। चोर ताला तोड़कर दुकान में घुसे। उन्होंने गल्ले में रखा कैश, शराब की बोतलें चुरा लीं। चोरों ने जब सीसीटीवी कैमरे देखे तो उन्हें पकड़ाने की आशंका सताने लगी। उन्होंने अपनी हरकत छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और कैमरों के लिए लगी हार्डडिस्क भी ले उड़े।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के CCTV खंगाल रही है। ताकि उनकी लोकेशन और शिनाख्त हो सके। चोरी वाली जगह से एसपी ऑफ़िस और कलेक्ट्रेट महज कुछ ही दूरी पर है। बाबजूद इसके चोरी की घटना पुलिस सुरक्षा और गश्ती पर सवालिया निशान खड़े करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed