{"_id":"6279fe27b0d4a731c9272a7e","slug":"chhatarpur-the-accused-who-spread-panic-by-firing-in-the-air-with-a-gun-arrested-4-live-cartridges-including-illegal-weapons-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार समेत 4 जिंदा कारतूस जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार समेत 4 जिंदा कारतूस जब्त
Tue, 10 May 2022 11:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 10 May 2022 11:24 AM IST
सार
छतरपुर जिले के सरवई थाना के ग्राम धुरारा में अवैध देसी कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी से जब्त अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के सरवई थाना के ग्राम धुरारा में अवैध देसी कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले आरोपी आशादीन केवट 35 वर्षीय (पिता सुखलाल लाल केवट) निवासी ग्राम धुरारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम धुरारा के प्राथमिक स्कूल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से अवैध 315 बोर का देसी कट्टा एवं 315 बोर के 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
थाना प्रभारी सरवई उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह जौनवार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर न्यायालय लवकुशनगर में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस जांच में जुट गई है कि हथियार उसके पास कहां से आया और कौन सप्लाई करता है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है, पुलिस को मामले में किसी रैकेट का हाथ होने का अंदेशा है।