{"_id":"61b4a883b9e6fb4c374e8d49","slug":"chhatarpur-students-agitation-to-extend-exam-date-or-conduct-online-exam-memorandum-submitted-to-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने या ऑनलाइन एग्जाम कराने को लेकर छात्रों का आंदोलन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने या ऑनलाइन एग्जाम कराने को लेकर छात्रों का आंदोलन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन
Sat, 11 Dec 2021 07:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 11 Dec 2021 07:02 PM IST
सार
छतरपुर में परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन करने का मामला सामने आया है। छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर या तो परीक्षा की तिथि बढ़ाने या फिर ऑनलाइन एग्जाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
परीक्षा तिथि आगे बढ़वाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने किया आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिला मुख्यालय की महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में करीब 300 छात्र-छात्राओं ने मिलकर कुलपति टीआर थापक को ज्ञापन सौंपा है। इसमें बताया कि परीक्षाओं की डेट आने से छात्र और उनके अभिभावक काफी चिंतित हैं। एक तो अल्प समय में उनका कोर्स और पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई, ऊपर से कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा है।
ऑनलाइन करा ली जाएं परीक्षाएं
छात्रों का कहना है कि पूर्व में हम सभी कोरोना वायरस का कहर देख चुके हैं। और अब वैसी ही परिस्थितियां बनती नजर आ रही हैं। ऐसे में जल्द ही परीक्षा की डेट आ जाना और ऑफलाइन परीक्षाएं करवाना किसी भी तरह उचित नहीं होगा। इससे सभी की जान को खतरा हो सकता है। अतः छात्रों की मांग है कि ओपन बुक प्रणाली, ऑनलाइन परीक्षा कराकर या फिर तिथि बढ़ाकर जिस प्रकार भी हो सके निराकरण किया जाए।