{"_id":"620a065afe246f14a55edaf0","slug":"chhatarpur-staff-submitted-memorandum-to-civil-surgeon-demanding-nursing-protection-recently-a-nurse-was-murdered-in-bhind","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: नर्सिंग सुरक्षा की मांग करते हुए स्टाफ ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन, हाल ही में भिंड में नर्स की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: नर्सिंग सुरक्षा की मांग करते हुए स्टाफ ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन, हाल ही में भिंड में नर्स की हुई थी हत्या
Mon, 14 Feb 2022 01:05 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:05 PM IST
सार
अस्पतालों में नर्सों की सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही के संबंध में छतरपुर नर्सिंग एसोसिएशन के बैनर तले जिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने सिविल सर्जन को एक ज्ञापन दिया है। इसमें उन्होंने ड्यूटीरत नर्सों की सुरक्षा की मांग उठाई है। नर्सिंग स्टाफ ने यह ज्ञापन सिविल सर्जन के माध्यम से कलेक्टर को प्रेषित किया है।
विज्ञापन
छतरपुर जिला अस्पताल में नर्सों ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्पतालों में नर्सों की सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही के संबंध में छतरपुर नर्सिंग एसोसिएशन के बैनर तले जिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने सिविल सर्जन को एक ज्ञापन दिया है। इसमें उन्होंने ड्यूटीरत नर्सों की सुरक्षा की मांग उठाई है। नर्सिंग स्टाफ ने यह ज्ञापन सिविल सर्जन के माध्यम से कलेक्टर को प्रेषित किया है।
ज्ञापन में बताया कि आए दिन अस्पतालों में नर्सों के साथ अप्रिय घटनाएं हो रही हैं। जिससे अस्पतालों में नर्सों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है। हाल ही में भिंड जिला अस्पताल में नर्स नेहा चन्देल की निर्मम हत्या में म.प्र. की समस्त नर्सेस में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर प्रदेश में पदस्थ समस्त नर्सों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन 11720 नर्सों की सुरक्षा के संबंध में मांगें रखी हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए, परिसर में पुलिस चौकी खोली जाए एवं उससे इंटरनेट फोन हर वार्ड में उपलब्ध करवाए जाएं, गार्ड की व्यवस्था की जाए और गार्ड को निर्देशित किया जाए कि एक समय में एक ही अटेंडर मरीज के पास रहे। नर्सिंग ऑफिसर के द्वारा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की शिकायत आने पर उसे संज्ञान में लेकर तुरंत कार्रवाई की जाए। नर्सिंग ऑफिसर नेहा चंदेला केस की सीबीआई जांच करवा कर हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही नेहा चंदेल के परिवार को पचास लाख रुपये का मुआवजा और उनके परिवार में से एक को सरकारी नौकरी दी जाए।
इन सभी मांगों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनीता धुर्वे, जिला उपाध्यक्ष रजनी शर्मा और मेघना सिंह, जिला सचिव सादिक खान, कोषाध्यक्ष ज्योत्स्ना सिंह और गीता चौरसिया, जिला प्रवक्ता वर्षा चतुर्वेदी, सपना शिंदे सहित संगीता लाल, ग्रेस सिंग, रिहाना खान, शगुन नायक, लक्ष्मी चौरसिया, दीपशिखा, छाया उपस्थित रहीं।