फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur's Veeru: The mad lover climbed the tower drunk, said- call my spring

छतरपुर का वीरू: शराब के नशे में टावर पर चढ़ा सिरफिरा आशिक, कहा- मेरी बसंती को बुलाओ

Sat, 12 Feb 2022 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 07:56 PM IST
सार

छतरपुर जिले के चंदला में शराब के नशे में एक सरफिरा आशिक टावर पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा कि मेरी बसंती को बुलाओ। दो घंटे बाद नशा उतरते ही वह भी नीचे उतर आया।  
 

विज्ञापन
Chhatarpur's Veeru: The mad lover climbed the tower drunk, said- call my spring
शराब के नशे में युवक टावर पर चढ़ गया, ओर बसंती-बसंती चिल्लाने लगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर फिल्म शोले की याद आज छतरपुर जिले के वाकये से फिर ताजा हो गई। फिल्म में जिस तरह वीरू बसंती के लिए टंकी पर चढ़ गया था, ठीक वैसे ही यहां का एक आशिक टावर पर चढ़ गया और बसंती को बुलाने की दुहाई देता रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला चंदला कस्बे के पुराने थाने के पीछे का है, जहां वार्ड नंबर 5 का नंगु साहू नाम का शख्स शराब के नशे में वायरलेस टावर पर चढ़ गया और बसंती-बसंती चिल्लाने लगा। हंगामा होता देखकर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस बात की सूचना डायल हंड्रेड और पुलिस को दी। पुलिस ने समझाइश देकर युवक को नीचे उतारने का नाकाम प्रयास भी किया, लेकिन जब शराबी आशिक पर कोई फर्क नहीं पड़ा तो पुलिस भी यह कहते चली गई कि जब नशा उतर जाएगा तो ये भी नीचे आ जाएगा। लगभग 2 घंटे के हंगामे के बाद शराबी युवक खुद ब खुद अपने आप ही टावर से नीचे उतर आया।
विज्ञापन


चंदला थाना प्रभारी अतुल दीक्षित ने बताया कि युवक नशेड़ी प्रवत्ति का है। वह हमेशा नशे में रहता है। इससे पहले भी युवक इस तरह की हरकतें कर चुका है। बताया जाता है कि युवक का किसी से पैसे का लेन-देन था। इसी बात से नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed