फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Revealed the blind murder in Bari village, was murdered with an ax in enmity; two arrested

छतरपुर: बारी गांव में हुए अंधे कत्ल का खुलासा, रंजिश में कुल्हाड़ी मारकर की थी हत्या; दो गिरफ्तार

Wed, 23 Mar 2022 07:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 07:29 PM IST
सार

गढ़ीमलहरा थाने के बारी गांव में बीते दिनों हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश छतरपुर पुलिस ने किया है। हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई थी। कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया गया था। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Revealed the blind murder in Bari village, was murdered with an ax in enmity; two arrested
अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर पुलिस ने बारी गांव में अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई थी। कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि गढ़ीमलहरा थाने के बारी गांव निवासी वीरेन्द्र कुशवाहा ने थाने में रिपोर्ट की थी कि 19-20 मार्च 2022 की दरमियानी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई चन्दू उर्फ चन्द्रभान कुशवाहा की हत्या कर शव को पेड़ों की आड़ में बने गड्डे में फेंक दिया है। मामले में गढ़ीमलहरा पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया। पड़ताल के बाद पुलिस ने रविन्द्र शुक्ला और महेश अनुरागी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और घटना के दौरान पहने हुए कपड़े जब्त किए गए। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब एक साल पहले रविन्द्र शुक्ला चन्दू के चचेरे भाई के लड़के की लड़की को भगाकर ले गया था। जिस बात पर चन्दू, रविन्द्र शुक्ला को शराब पीकर गांव में गाली-गलौच करता रहता था। 19 मार्च को दौलत साहू की दुकान के सामने डीजे पर फाग में रविन्द्र शुक्ला और चन्दू नाच रहे थे। रविन्द्र ने चन्दू से दौलत की दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतल व दो सिगरेट मंगवाई। कुछ देर बाद रविन्द्र वहां से कुल्हाड़ी लेकर हरजिलोनी तरफ आया। वहां चांदसी डॉक्टर के नए बन रहे मकान के पास बैठ गया। कुछ देर बाद चन्दू कुशवाहा भी आकर वहीं पर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने वहीं साथ बैठ कर कोल्ड ड्रिंक पी। फिर चन्दू पुरानी बातों को लेकर गाली गलौच करने लगा तो रविन्द्र ने चन्दू के पैरों में घुटने के नीचे कुल्हाड़ी मार दी, जिससे चन्दू रोड पर गिर गया। फिर चन्दू को रोड से घसीटकर छेवला के पेड़ के नीचे ले जाकर सिर में तीन-चार बार कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर रविन्द्र ने महेश अनुरागी को बुलाया और कहा कि चन्दू को मार दिया है, इसे रोड से उठाकर दूर फेंकना है। जहां महेश ने चन्दू की लाश को रविन्द्र शुक्ला के कंधे पर रखवा दिया और पीछे से पकड़कर थोड़ी दूरी पर छेवला के पेड़ों की आड़ में बने गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने पड़ताल के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed