{"_id":"623b2fe6631be3550d167de4","slug":"chhatarpur-police-s-operation-prahar-to-stop-crime-instructs-18-miscreants-at-civil-line-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: अपराध रोकने के लिए पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, सिविल लाइन थाने पर 18 बदमाशों को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: अपराध रोकने के लिए पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, सिविल लाइन थाने पर 18 बदमाशों को दी हिदायत
Wed, 23 Mar 2022 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 23 Mar 2022 08:04 PM IST
सार
छतरपुर पुलिस ने अपराध पर लगाम कसने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस गंभीर अपराधों में लिप्त रहे बदमाशों को थाने बुलवाकर डोजियर भरवाया जा रहा है। साथ ही फिर से अपराध न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने थाने पर बदमाशों को बुलवाकर समझाइश दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर सिविल लाइन पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत तकरीबन 18 गुंडे-बदमाशों को तलब कर थाना परिसर में बुलाया और एक-एक करके सभी की जानकारी एकत्र कर डोजियर में भरी गई। इस दौरान थाना प्रभारी ने जेल से छूटकर आए लोगों को समझाइश देते हुए अपराध की पुनरावृत्ति नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
बता दें कि गत दिवस कोतवाली पुलिस ने तकरीबन 35 निगरानीशुदा बदमाश को थाना परिसर बुलाकर सभी की जानकारी एकत्र करते हुए समझाइश दी थी। पैदल रैली निकालकर एसपी कार्यालय छतरपुर ले जाया गया। जहां सभी अपराधियों को एसपी सचिन शर्मा ने भी हिदायत दी।
सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि छतरपुर पुलिस द्वारा पिछले पांच सालों में जो भी गंभीर अपराध से जेल से छूटकर बाहर आए हैं, जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, गृह भेदन। ऐसे जो भी लोग छूटकर आए हैं उन सभी का छतरपुर पुलिस द्वारा पहले से ही डॉक्यूमेंटेशन किया गया है। जो लूट के अपराधी हैं उनका डोजियर भी तैयार किया गया है। डोजियर में पूरे 42 बिंदुओं पर जानकारी संलग्न की गई है और छतरपुर पुलिस द्वारा ऐसे लोगों को चेकिंग करने का सिस्टम भी बनाया गया है, जिसमें यह सभी लगातार थाने आएंगे और छतरपुर पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे लोग वापस किसी अपराध में ना जाएं। यदि ऐसे लोग पुनः अपराध में शामिल पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।