{"_id":"61e412f9d8c6bf26c230d3f6","slug":"chhatarpur-police-is-trying-to-save-animals-from-cold-jute-sacks-are-being-tied-on-their-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: जानवरों को ठंड से बचाने का पुलिस कर रही प्रयास, उनके शरीर पर बांधे जा रहे जूट के बोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: जानवरों को ठंड से बचाने का पुलिस कर रही प्रयास, उनके शरीर पर बांधे जा रहे जूट के बोरे
Sun, 16 Jan 2022 06:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:13 PM IST
सार
प्रदेश में ठंड का बढ़ता जोर इंसानों के साथ जानवरों को भी परेशान कर रहा है। छतरपुर में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला है। मवेशियों के तन ढंकने के लिए जूट के बोरे बांधे जा रहे हैं।
विज्ञापन
chhatarpur: मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए उनके शरीर पर जूट के बोरे बांधे जा रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में ठंड का बढ़ता जोर इंसानों के साथ जानवरों को भी परेशान कर रहा है। छतरपुर में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला है। मवेशियों के तन ढंकने के लिए जूट के बोरे बांधे जा रहे हैं।
विज्ञापन
छतरपुर में ठंड का कहर इतना है कि लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। वहीं मूक जानवरों के तो हाल बे-हाल हैं। जानवरों की स्थिति को देखते हुए छतरपुर पुलिस इनकी मदद के लिए मैदान में उतर आई है और जानवरों को ठंड से बचाव के लिए मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी सचिन शर्मा के निर्देश पर रविवार को छतरपुर जिले के अनेक थाना क्षेत्रों में आवारा पशुओं को फट्टी बांधकर ठंड से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में कोतवाली टीआई अनूप यादव ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न जगहों पर जाकर आवारा घूम रहे पशुओं को फट्टी बांधी उनको को ठंड से बचाने का प्रयास किया है। बता दें कि गत दिनों में लगातार मौसम का पारा गिरता जा रहा है ऐसे में मूक-बधिर पशु ठंड से परेशान घूम रहे हैं। उनको राहत देने के लिए पुलिस का यह सरहनीय प्रयास है।
विज्ञापन
