{"_id":"61e1558dd9ff185543681628","slug":"chhatarpur-people-of-the-family-used-sticks-and-sticks-half-a-dozen-people-injured-admitted-to-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: परिवार के लोगों में लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: परिवार के लोगों में लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Fri, 14 Jan 2022 04:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 14 Jan 2022 04:20 PM IST
सार
छतरपुर में एक ही परिवार के दो पक्षों में खेत की मेड़ (सरहद) और उस पर लगे पेड़ पर विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Chhatarpur: जिला अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में एक ही परिवार के दो पक्षों में खेत की मेड़ (सरहद) और उस पर लगे पेड़ पर विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना छतरपुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटा लखरावन गांव की है, जहां पर एक ही परिवार के भाइयों उनके बच्चों और महिलाओं में खेत की मेड़ पर लगे पेड़ और उसकी पत्तियां तोड़ने को लेकर विवाद हुआ है। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के महिला-पुरुष घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायलों के नाम कालीचरण कुशवाहा, कस्तूरी कुशवाहा, और कटु कुशवाहा और दूसरे पक्ष के लल्लू कुशवाहा, मुन्नी कुशवाहा और मनोज कुशवाहा बताए गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायलों ने बताया कि हमारा पारिवारिक विवाद है, जो गहमागहमी में बढ़ गया था। अब हम लोग आपसी समझौता कर मामले को यहीं रफा-दफा कर रहे हैं और कोई भी पुलिस शिकायत नहीं कर रहे हैं।
