{"_id":"61ed5c63979d93264a00ea26","slug":"chhatarpur-open-petrol-was-being-sold-in-the-grocery-store-when-a-fire-broke-out-all-the-goods-were-burnt-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: किराना दुकान में बिक रहा था खुला पेट्रोल, आग लगी तो जल कर खाक हो गया सारा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: किराना दुकान में बिक रहा था खुला पेट्रोल, आग लगी तो जल कर खाक हो गया सारा सामान
Sun, 23 Jan 2022 07:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Jan 2022 07:17 PM IST
सार
छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा में एक किराना दुकान में आग लगने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में दुकान में रखा करीब 3 से 4 लाख का सामान जलकर खाक हो गया है। हादसा इतना भीषण था कि घर में रखे गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
छतरपुर: किराना दुकान में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। मामला गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम निवाड़ी का है, जहां ब्रजकिशोर चौरसिया की किराना दुकान में भीषण आग लग गई और दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की घटना में किराना दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार दुकान संचालक किराने की दुकान में खुला पेट्रोल बेचा करता था, जिसके चलते आग लग गई और भीषण हादसा हो गया। आग इतनी विकराल थी कि दुकानदार के घर में रखे गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक तेज धमाका हुआ, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। धमाका इतना जोरदार था कि लोग अपना घर छोड़कर बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलने के बाद गढ़ीमलहरा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य करने में जुटी और स्थिति को काबू में किया। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद थी, करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में दुकान में रखा करीब 3 से 4 लाख का सामान जलकर खाक हो गया।