{"_id":"61fbd78201281830a35bbea3","slug":"chhatarpur-open-gym-inaugurated-on-vasant-panchami-citizens-will-get-its-benefit-free-of-cost","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: वसंत पंचमी को ओपन जिम का शुभारंभ, नगरवासियों को निशुल्क मिलेगा इसका फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: वसंत पंचमी को ओपन जिम का शुभारंभ, नगरवासियों को निशुल्क मिलेगा इसका फायदा
Thu, 03 Feb 2022 06:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 03 Feb 2022 06:54 PM IST
सार
शहर के हनुमान टौरिया परिसर में एक ओपन जिम की शुरुआत होने जा रही है। यहां लगभग एक दर्जन मशीनें स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
Chhatarpur: शहर में ओपन की शुरुआत होने जा रही है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शहर में उनकी सेहत सुधारने के उद्देश्य से हनुमान टौरिया परिसर में एक ओपन जिम की शुरुआत होने जा रही है। यहां लगभग एक दर्जन मशीनें स्थापित की गई हैं।
छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी द्वारा हनुमान टौरिया मंदिर पहाड़ी पर दी गई ओपन जिम की इस सौगात का वसंत पंचमी 5 फरवरी को लोकार्पण होगा। हनुमान टौरिया रावतन पब्लिक ट्रस्ट की ओर से रविवार को सुबह 10 बजे ओपन जिम का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि टौरिया पर प्रतिदिन नियमित रूप से योग एवं कसरत के लिए सैकड़ों लोग जाते हैं। यहां एक योग कक्षा भी आयोजित की जाती है। युवाओं को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए विगत दिनों छतरपुर विधायक से ओपन जिम शुरू कराने की अपील की गई थी। बाहर से आईं लगभग एक दर्जन मशीनें टौरिया परिसर में स्थापित हो चुकी हैं। इन मशीनों का फायदा सभी नगरवासियों को नियमित रूप से निशुल्क मिलेगा। वसंत पंचमी को विधायक आलोक चतुर्वेदी के कर कमलों से इस ओपन जिम का लोकार्पण किया जाएगा। हनुमान टौरिया रावतन ट्रस्ट ने शहर के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।