{"_id":"620d1c6acddd33068f3dbe5c","slug":"chhatarpur-obscene-gestures-from-the-minor-if-the-hearing-was-not-done-in-the-police-station-the-girl-reached-the-sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: नाबलिग से अश्लील इशारे, थाने में नहीं हुई सुनवाई तो बालिका पहुंची एसपी ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: नाबलिग से अश्लील इशारे, थाने में नहीं हुई सुनवाई तो बालिका पहुंची एसपी ऑफिस
Wed, 16 Feb 2022 09:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:16 PM IST
सार
छतरपुर में एक 15 साल की नाबालिग लड़की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गई। उसका आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला एक लड़का उसे अश्लील हरकतें और इशारे कर परेशान करता है।
विज्ञापन
शिकायती आवेदन लेकर एसपी ऑफिस पहुंची बालिका।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पड़ोस में रहने वाले लड़के के अश्लील इशारों से परेशान 15 वर्षीय बालिका एसपी ऑफिस पहुंच गई। उसने शिकायती आवेदन भी दिया है साथ ही थाने पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है।
नाबलिग ने बताया कि वह सटई थाना क्षेत्र की रहने वाली है और कक्षा 6 में पढ़ती है। उसकी मां नहीं है पिता रोजाना काम पर निकल जाते हैं, जिससे वह घर में अकेली रहती है। जहां पड़ोस में रहने वाला एक लड़का अजय अहिरवार उसे अश्लील इशारे, हरकतें कर परेशाना करता है। कोई अनहोनी और डर के मारे वह घर से बाहर नहीं निकल पाती। घर में भी अकेले वह खुद को असुरक्षित समझती है। जिससे वह बहुत परेशान है।
बालिका ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत उसने पहले संबंधित थाने में भी की, लेकिन उसकी वहां नहीं सुनी गई तो वह अब एसपी ऑफिस आई है। जहां उसने एसपी ऑफिस में एक लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की है।