{"_id":"61ea76c8a8a9b97a6e1a8b9c","slug":"chhatarpur-obc-mahasabha-came-out-in-protest-against-bjp-state-president-vd-sharma-raised-slogans-of-vd-sharma-go-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के विरोध में उतरी ओबीसी महासभा, वीडी शर्मा वापस जाओ के लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के विरोध में उतरी ओबीसी महासभा, वीडी शर्मा वापस जाओ के लगाए नारे
Fri, 21 Jan 2022 02:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:33 PM IST
सार
छतरपुर के राजनगर विधानसभा पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को ओबीसी महासभा के विरोध का सामना करना पड़ा। अक्रोशित ओबीसी महासभा ने सरकार पर ओबीसी आंदोलन कुचलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
छतरपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के विरोध में उतरी ओबीसी महासभा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर हुए आंदोलन के बाद ओबीसी महासभा का गुस्सा फूटा है। गुरुवार को जिले की राजनगर विधानसभा में ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा का घेराव करने पहुंचे। अक्रोशित ओबीसी महासभा ने कहा है, जिस तरह बीजेपी की सरकार ने हमें भोपाल से खदेड़ा, उसी तरह हम उन्हें गांवों में घुसने नहीं देंगे।
दरअसल भाजपा हर विधानसभा में बूथ विस्तार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा गुरुवार को राजनगर विधानसभा में बूथ विस्तारक अभियान की शुरुआत करने पहुंचे थे, जहां ओबीसी महासभा के कार्यकर्त्ताओं ने वीडी शर्मा के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने कहा है कि जिस तरह बीजेपी की सरकार ने हमें भोपाल से खदेड़ा है, उसी तरह हम उन्हें गांवों से खदेड़ेंगें। महासभा ने कहा कि सत्ता का रास्ता गांवों से होकर जाता है और हम शिवराज सरकार के नेताओं को गांवों में नहीं घुसने देंगे। सरकार ने हमारे आंदोलन को कुचलने का काम किया।