फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: OBC Mahasabha came out in protest against BJP state president VD Sharma, raised slogans of VD Sharma go back

छतरपुर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के विरोध में उतरी ओबीसी महासभा, वीडी शर्मा वापस जाओ के लगाए नारे

Fri, 21 Jan 2022 02:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 02:33 PM IST
सार

छतरपुर के राजनगर विधानसभा पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को ओबीसी महासभा के विरोध का सामना करना पड़ा। अक्रोशित ओबीसी महासभा ने सरकार पर ओबीसी आंदोलन कुचलने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Chhatarpur: OBC Mahasabha came out in protest against BJP state president VD Sharma, raised slogans of VD Sharma go back
छतरपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के विरोध में उतरी ओबीसी महासभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर हुए आंदोलन के बाद ओबीसी महासभा का गुस्सा फूटा है। गुरुवार को जिले की राजनगर विधानसभा में ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा का घेराव करने पहुंचे। अक्रोशित ओबीसी महासभा ने कहा है, जिस तरह बीजेपी की सरकार ने हमें भोपाल से खदेड़ा, उसी तरह हम उन्हें गांवों में घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन


दरअसल भाजपा हर विधानसभा में बूथ विस्तार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा गुरुवार को राजनगर विधानसभा में बूथ विस्तारक अभियान की शुरुआत करने पहुंचे थे, जहां ओबीसी महासभा के कार्यकर्त्ताओं ने वीडी शर्मा के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने कहा है कि जिस तरह बीजेपी की सरकार ने हमें भोपाल से खदेड़ा है, उसी तरह हम उन्हें गांवों से खदेड़ेंगें। महासभा ने कहा कि सत्ता का रास्ता गांवों से होकर जाता है और हम शिवराज सरकार के नेताओं को गांवों में नहीं घुसने देंगे। सरकार ने हमारे आंदोलन को कुचलने का काम किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed