{"_id":"62a00e0042461f31db06e85f","slug":"chhatarpur-news-the-youth-parked-the-bike-in-the-no-parking-the-police-beat-him-openly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: वर्दी का रौब, युवक ने नो पार्किंग में खड़ी की बाइक तो पुलिसकर्मियों ने सरेआम लात घूंसों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: वर्दी का रौब, युवक ने नो पार्किंग में खड़ी की बाइक तो पुलिसकर्मियों ने सरेआम लात घूंसों से पीटा
Wed, 08 Jun 2022 08:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 08 Jun 2022 08:18 AM IST
सार
छतरपुर जिले के लवकुशनगर में पुलिस ने एक युवक की सरेआम पिटाई कर दी, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने सड़क पर बाइक खड़ी की थी, इसलिए पुलिसकर्मियों ने उसे पीट दिया।
विज्ञापन
युवक को पुलिसकर्मियों ने सरेआम पीटा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के लवकुशनगर में पुराने बस स्टैंड में पुलिस ने एक युवक की सरेआम पिटाई कर दी, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक सड़क पर बाइक खड़ी होने पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई न कर वर्दी का रौब दिखाते हुए युवक की लात घूसों से पिटाई कर दी। इसके बाद बाइक और युवक को थाना ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि लवकुशनगर के पुराने बस स्टैंड में एक युवक बाइक सड़क पर खड़ी कर जूते चप्पल की दुकान के अंदर चला गया। इसी दौरान लवकुशनगर थाना प्रभारी जयवंत सिंह ककोडिया अपने दल-बल सहित वहां से गुजरे और उनकी नजर बीच सड़क पर खड़ी बाइक पर पड़ गई। जिसकी एक आरक्षक हवा निकालने लगा। इसे देख बाइक चालक ने हवा निकालते हुए देखा और वह दुकान से बाहर निकल कर हवा निकालने को लेकर पुलिस आरक्षक से बहस करने लगा। इसी दौरान थाना प्रभारी जयवंत सिंह ककोडिया वाहन से उतरे और थाना प्रभारी और आरक्षक रमाकांत तिवारी, शिवकुमार ने उसके साथ लात घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद युवक को बाइक समेत थाना ले जाया गया।
घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो कि सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रही है। मामले में थाना प्रभारी जयवंत सिंह ककोडिया का कहना है कि युवक को समझाइश देकर बिना कोई कार्रवाई के जाने दिया है। जबकि पुलिस ने उसे शाम तक थाने में बैठा कर रखा था। वहीं, मामले में लवकुशनगर SDOP पी एल प्रजापति ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है, मैं मामले में पता करता हूं। अगर टीआई या पुलिसकर्मियों द्वारा युवक के साथ मारपीट की है, तो गलत है।