{"_id":"65def6f3e0e6f799820dd2bf","slug":"chhatarpur-news-girl-beats-man-who-molested-her-on-the-road-with-slippers-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: मच्छर दादा की चप्पलों से पिटाई, राह चलते छेड़ना पड़ा भारी, युवती ने जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: मच्छर दादा की चप्पलों से पिटाई, राह चलते छेड़ना पड़ा भारी, युवती ने जमकर पीटा
Wed, 28 Feb 2024 02:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:33 PM IST
सार
आसपास के लोगों ने कहा कि युवक के साथ सही हुआ है, यह हमेशा राह चलती लड़कियों को परेशान करता था। पिटाई के बाद इसमें सुधार हो सकता है। इस मामले में अब तक कोई एफआईआर नहीं हुई है।
विज्ञापन
युवती ने व्यक्ति के साथ की मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में मच्छर दादा की पिटाई का मामला सामने आया है। मच्छर दादा को एक लड़की ने सरेराह चप्पलों से पीटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मामला जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र (हरपालपुर नगर) का है। यहं बुधवार सुबह युवती ने मच्छर दादा को चप्पल से जमकर पीटा।
विज्ञापन
जिस शख्स की पिटाई हुई है उसका नाम रानू सोनी उर्फ मच्छर दादा है, जो आए दिन शराब के नशे में सड़क पर गुजर रहीं लड़कियों को अश्लील इशारे, अभद्रता, छेड़छाड़ और गंदी बातें करता है। इसकी हरकतों को शराबी समझकर कई बार नजरअंदाज कर दिया गया, पर इस बार युवती ने उसकी सरेराह चप्पलों से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने कहा कि युवक के साथ सही हुआ है, यह हमेशा राह चलती लड़कियों को परेशान करता था। पिटाई के बाद इसमें सुधार हो सकता है। इस मामले में अब तक कोई एफआईआर नहीं हुई है।
विज्ञापन
