फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Newlywed dies due to poison in in-laws' house, maternal relatives allege dowry murder

छतरपुर: ससुराल में जहर खाने से नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाए दहेज हत्या के आरोप

Thu, 03 Feb 2022 04:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 04:53 PM IST
सार

छतरपुर के डाहर्रा गांव में एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारने के आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Newlywed dies due to poison in in-laws' house, maternal relatives allege dowry murder
Chhatarpur: विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छतरपुर में विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है, जिसे गंभीर हालत में देर शाम जिला अस्पताल लाया गया। सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

 
मामला छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के डाहर्रा गांव का है, जहां की रहने वाली 21 वर्षीय प्रीति रैकवार पति गौरीशंकर ने अपने ससुराल में बुधवार 2 फरवरी को जहर खा लिया था। परिजन पहले गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर के यहां, फिर राजनगर अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसे अस्पताल के मेडिसन वार्ड में भर्ती कराया गया और आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
पिता के आरोप
पड़ोसी गांव भियांताल निवासी मृतका के पिता अशोक रैकवार का आरोप है कि हमने अपनी बेटी प्रीति की शादी डेढ़ साल पहले डहर्रा निवासी गौरीशंकर से की थी। शादी में हमने अपनी हैसियत से दान-दहेज सबकुछ दिया था। बावजूद इसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे, और इसी के चलते कल उन्होंने पहले उसके साथ मार-पीट की फिर जहर खिला दिया। कल की घटना की भी इन्होंने हमें देर से ख़बर दी हम देर रात ही यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की सफाई
मृतका के पति गौरीशंकर का कहना है कि हम लोग हंसी-खुशी अपना वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे थे, पता नहीं कल ऐसा क्या हुआ कि प्रीति ने कमरे का दरवाजा बंद कर जहर खा लिया। जब हम लोगों को मामले का जैसे पता चला तो दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला, उसे राजनगर अस्पताल लेकर आए जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जहां आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मुझ पर लगाए जा रहे सारे इल्जाम झूठे हैं। उनकी बेटी गई है तो उनका गुस्सा होना लाजमी है जबकि कल उसने खुद इन लोगों से कहा था कि उसने खुद दवा खाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed