फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Neelgai attacked on bike rider, admitted to district hospital in critical condition

छतरपुर: बाइक सवार पर नीलगायों का हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 12 Mar 2022 05:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Mar 2022 05:09 PM IST
सार

छतरपुर में नीलगायों के हमले से बाइक सवार एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। घटना फोरलेन की बताई गई है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Neelgai attacked on bike rider, admitted to district hospital in critical condition
छतरपुर में नीलगायों के हमले से बाइक सवार एक युवक गंभीर घायल हो गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में नीलगायों के हमले से बाइक सवार एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। घटना फोरलेन की बताई गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे बमीठा थाना के गंज फोरलेन पर हुई। अस्पताल में भर्ती घायल सोनू अहिरवार ने बताया कि वह देर रात बाइक चलाते हुए अपने गांव जा रहा था तभी अचानक जंगल से निकलकर आधा दर्जन नीलगायें सामने आ गईं, मैं कुछ समझ पाता उससे पहले ही गायों ने मुझ पर हमला कर दिया। इससे मैं बाइक से गिर गया। हमले में मेरा पैरा टूट गया है, वहीं कूल्हे, पीठ, सिर और चेहरे पर चोट आई है। जैसे-तैस अस्पताल पहुंचा। सोनू का कहना है सरकार ने फोरलेन तो बनाकर तैयार कर दिया है, पर नियम के मुताबिक पुख्ता और जरूरी इंतज़ाम नहीं किए। आवारा, जंगली जानवर फोरलेन पर आकर रोजाना छोटे-बड़े वाहनों से टकराकर हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं, जिससे लोगों की जानें तक जा रहीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed