{"_id":"623da33f94703421f7705990","slug":"chhatarpur-jackal-attacked-9-year-old-boy-tried-to-drag-him-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: सियार ने किया 9 साल के बच्चे पर हमला, खींचकर ले जाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: सियार ने किया 9 साल के बच्चे पर हमला, खींचकर ले जाने की कोशिश
Fri, 25 Mar 2022 04:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 25 Mar 2022 04:40 PM IST
सार
छतरपुर में खेत में खेल रहे 9 साल के बच्चे पर सियार ने हमला कर दिया। सियार बच्चे को खींचकर ले जा रहा था। परिजनों ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सियार के हमले में घायल बच्चे को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेत में खेल रहे 9 साल के बच्चे पर सियार ने हमला कर दिया। सियार बच्चे को खींचकर ले जा रहा था। परिजनों ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के पहरा गांव की है। सुक्कू कुशवाहा परिवार सहित खेत पर फसल काटने पहुंचे थे। उनका 9 साल का बेटा रामेश्वर मेड़ पर खेल रहा था। तभी अचानक सियार ने बच्चे पर हमला कर दिया। उसकी जांघ पर दांत गड़ा दिए और उसे खींचकर ले जाने लगा। बच्चे की चीखें सुनकर परिजन बचाने दौड़े। उन्होंने सियार लाठियों से हमला किया, तब कहीं जाकर सियार बच्चे को छोड़कर भागा। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे।
किशोरी कुशवाहा में बताया कि वह सभी खेत में फसल काट रहे थे और बच्चे खेत की मेड़ पर खेल रहे थे। उसी समय गेहूं के खेत में शिकार के इरादे से छिपा बड़ा सियार बाहर निकलकर आया और बच्चे को पकड़ लिया और ले जाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर मौजूद परिजन लाठियां लेकर बचाने दौड़े और सियार को पीटकर भगाया। अगर समय रहते बच्चे को नहीं बचाते तो वह बच्चे का शिकार कर ले जाता या उसे मार डालता।