{"_id":"61e15f0092368b54211d719c","slug":"chhatarpur-innocent-fell-from-two-storey-terrace-admitted-to-aiims-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: दो मंजिला छत से गिरा मासूम, गंभीर हालत में एम्स में किया गया भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: दो मंजिला छत से गिरा मासूम, गंभीर हालत में एम्स में किया गया भर्ती
Fri, 14 Jan 2022 05:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 14 Jan 2022 05:02 PM IST
सार
छतरपुर में एक 3 वर्षीय बच्चा खेलते समय दो मंजिला छत से गिरकर हादसे का शिकार हो गया। बच्चे को गंभीर हालत में एम्स भोपाल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
छतरपुर: 2 मंजिला छत से गिरा मासूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के बेनीगंज में एक 3 साल का बच्चा खेलते समय दो मंजिला इमारत से गिर गया। बच्चे को गंभीर हालत में राजधानी भोपाल के एम्स में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार 3 वर्षीय हियांश प्रजापति संक्रांति के मौके पर सुबह अपने दो मंजिला घर की छत पर धूप में खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चा छत में लगी रेलिंग से नीचे झांकने लगा, इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने की वजह से वो छत से नीचे सड़क पर आ गिरा। हादसे में बच्चे के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को इलाज के लिए एम्स भोपाल रेफर किया गया है जहां बच्चे का इलाज जारी है।
विज्ञापन
