फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Health Minister discussed with the patients admitted in the district hospital through video call

छतरपुर: स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय में भर्ती रोगियों से वीडियो कॉल से की चर्चा

Mon, 07 Feb 2022 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 07:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को जिला चिकित्सालय छतरपुर में भर्ती रोगियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए चर्चा की। स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Health Minister discussed with the patients admitted in the district hospital through video call
प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. जी. एल. अहिरवार ने मरीजों से स्वास्थ्य मंत्री की बात कराई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को जिला चिकित्सालय छतरपुर में भर्ती रोगियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए चर्चा की। स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


मंत्री ने आईसीयू में भर्ती रूपा तिवारी और रामस्वरूप पटेल (दोनों हार्ट रोगियों) तथा प्रसूती माता रश्मि रैकवार और दुर्गा रैकवार से चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे उपचार, स्वास्थ्य वर्कर्स के व्यवहार एवं कार्यशैली तथा मिल रही दवाइयों की जानकारी ली। वार्ड की साफ-सफाई एवं पलंग, बैड एवं चादर की जानकारी लेते हुए चादर बदलने की जानकारी भी ली।
विज्ञापन


इसी तरह प्रसूती वार्ड में भर्ती महिलाओं को टिटनेस टीके के लगने, घर से अस्पताल तक किस साधन से पहुंची, कितना समय लगा, भर्ती होने में दिक्कत तो नहीं हुई और निःशुल्क उपचार हो रहा है तथा प्रसूती सहायता राशि के मिलने कि जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीमती दुर्गा रैकवार को बेटी होने पर बधाई दी। उन्होंने चर्चारत मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. जी. एल. अहिरवार ने मरीजों से स्वास्थ्य मंत्री की बात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed