{"_id":"61b8628913b077681b3bc4ac","slug":"chhatarpur-harpalpur-police-arrested-the-accused-with-stolen-jewelery-and-cash-of-9000-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: हरपालपुर पुलिस ने चोरी के जेवरात व 9000 हजार की नगदी सहित आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: हरपालपुर पुलिस ने चोरी के जेवरात व 9000 हजार की नगदी सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
Tue, 14 Dec 2021 02:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:53 PM IST
सार
छतरपुर पुलिस ने बीते दिनों हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नौ हजार नगद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
चोर से जब्त की जेवरात और नगदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर पुलिस ने बीते दिनों हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नौ हजार नगद बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक दिनांक 12 दिसंबर को संतोषी पति पुष्पेन्द्र कोरी निवासी ग्राम टोडी फतेपुर ने हरपालपुर थाने में सोने-चांदी के जेवरात व 9000 हजार रुपये एक हैंड बैग में रख कर अपने मायके ग्राम अमा जाते हुए रास्ते में चोरी हो जाने की रिपोर्ट की थी।
मामले में थाना हरपालपुर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी शाहरुख पिता पप्पू अहमद खान, उम्र 25 साल निवासी स्टेशन के पास बजरिया महोबा से चोरी का माल सोने-चांदी के आभूषण व 9000 रुपये नगद कुल करीब एक लाख रुपये का माल बरामद किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।