फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Fire in Anurag City Center, water of fire brigade hit the hives, 4 injured due to bee bites

छतरपुर: अनुराग सिटी सेंटर में आग, फायर ब्रिगेड का पानी छत्तों को लगा, मधुमक्खियों के काटने से 4 घायल

Sat, 04 Dec 2021 07:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 04 Dec 2021 07:11 PM IST
सार

छतरपुर में अनुराग सिटी सेंटर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब आग बुझा रही थी तो पानी की बौछारें मधुमक्खियों के छत्ते पर पड़ गई। इसके बाद मधुमक्खियां मंडराने लगी और उनके काटने से चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Fire in Anurag City Center, water of fire brigade hit the hives, 4 injured due to bee bites
अनुराग सिटी सेंटर में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में अनुराग सिटी सेंटर में आग लगने का मामला सामने आया है। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस बीच, फायर ब्रिगेड का पानी मधुमक्खी के छत्ते पर लगा तो मधुमक्खियां मंडराने लगी। उनके काटने से चार लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


मामला छतरपुर शहर के बीच में महाराजा कॉलेज स्टेडियम के सामने बने अनुराग सिटी सेंटर का है। शनिवार दोपहर तकरीबन 3:00 बजे मॉल के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। भगदड़ मच गई और लोग मॉल से बाहर निकल आए। नगर पालिका की दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। नगर पालिका के फायरमैन मयंक प्रताप सिंह, मनीष श्रावन के साथ ही ड्राइवर जितेंद्र अहिरवार की सूझ-बूझ से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया और हालात काबू में आ गए। 
विज्ञापन


मधुमक्खियों का हमला
मॉल के जिस हिस्से में आग लगी थी, उसके पास मधुमक्खी के 3 छत्ते थे। आग बुझाते समय पानी की बौछार मधुमक्खी के छत्तों पर भी पड़ गई। इससे हजारों की संख्या में मधुमक्खियां मंडराने लगीं। मधुमक्खियों के डर से एक बार फिर से भगदड़ मच गई। लोग अपनी-अपनी कारों के अंदर जाकर बैठ गए। इसके बाद भी मधुमक्खियों के काटने से चार लोग घायल हो गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed