{"_id":"61ab7000553c73283d39a222","slug":"chhatarpur-fire-in-anurag-city-center-water-of-fire-brigade-hit-the-hives-4-injured-due-to-bee-bites","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: अनुराग सिटी सेंटर में आग, फायर ब्रिगेड का पानी छत्तों को लगा, मधुमक्खियों के काटने से 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: अनुराग सिटी सेंटर में आग, फायर ब्रिगेड का पानी छत्तों को लगा, मधुमक्खियों के काटने से 4 घायल
Sat, 04 Dec 2021 07:11 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:11 PM IST
सार
छतरपुर में अनुराग सिटी सेंटर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब आग बुझा रही थी तो पानी की बौछारें मधुमक्खियों के छत्ते पर पड़ गई। इसके बाद मधुमक्खियां मंडराने लगी और उनके काटने से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अनुराग सिटी सेंटर में आग लग गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में अनुराग सिटी सेंटर में आग लगने का मामला सामने आया है। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस बीच, फायर ब्रिगेड का पानी मधुमक्खी के छत्ते पर लगा तो मधुमक्खियां मंडराने लगी। उनके काटने से चार लोग घायल हुए हैं।
मामला छतरपुर शहर के बीच में महाराजा कॉलेज स्टेडियम के सामने बने अनुराग सिटी सेंटर का है। शनिवार दोपहर तकरीबन 3:00 बजे मॉल के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। भगदड़ मच गई और लोग मॉल से बाहर निकल आए। नगर पालिका की दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। नगर पालिका के फायरमैन मयंक प्रताप सिंह, मनीष श्रावन के साथ ही ड्राइवर जितेंद्र अहिरवार की सूझ-बूझ से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया और हालात काबू में आ गए।
मधुमक्खियों का हमला
मॉल के जिस हिस्से में आग लगी थी, उसके पास मधुमक्खी के 3 छत्ते थे। आग बुझाते समय पानी की बौछार मधुमक्खी के छत्तों पर भी पड़ गई। इससे हजारों की संख्या में मधुमक्खियां मंडराने लगीं। मधुमक्खियों के डर से एक बार फिर से भगदड़ मच गई। लोग अपनी-अपनी कारों के अंदर जाकर बैठ गए। इसके बाद भी मधुमक्खियों के काटने से चार लोग घायल हो गए।