छतरपुर: आबकारी विभाग ने मारा छापा, मिट्टी में मिलाया लाखों का लहान और कच्ची शराब
जिले के हरपालपुर में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए कच्ची जहरीली, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब और निर्माण सामग्री को मिट्टी में मिला दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के हरपालपुर में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए कच्ची जहरीली, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब और निर्माण सामग्री को मिट्टी में मिला दिया है।
कलेक्टर के आदेश पर पंचायत चुनाव के मद्देनजर शासन-प्रशासन अलर्ट है और गैर कानूनी कामों पर कड़ी नजर रखे हुए है। बीते दो दिनों से अवैध शराब को लेकर कार्रवाई चल रही है। गुरुवार को कच्ची जहरीली एवं अवैध शराब निर्माण पर छापामार कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने उत्तरप्रदेश की सीमा से लगे थाना हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम सरसेड, कैथोकर, इमलिया, हरपालपुर बस्ती में दबिश देकर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की।
कार्रवाई के दौरान पांच प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें 120 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। साथ ही प्लास्टिक के ड्रमों और टंकियों में रखा 5200 लीटर गुड़ लहान सहित अवैध मदिरा बनाने की भट्टियां, मदिरा निर्माण सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर मिट्टी में मिला दिया गया है। जब्त मदिरा और निर्माण सामग्री की अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।
