{"_id":"5a13c0814f1c1b6e548be55b","slug":"chhatarpur-district-hospital-of-madhya-pradesh-has-chronic-facilities-for-their-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः छतरपुर में ऑपरेशन के बाद मरीजों को कंधे पर लादकर घर ले जा रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः छतरपुर में ऑपरेशन के बाद मरीजों को कंधे पर लादकर घर ले जा रहे परिजन
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के छतरपुर के अस्पताल में सुविधा के बिगड़े हालातों का काला सच उस वक्त सामने आया जब परिवार नियोजन के लिए अस्पताल पहुंची एक महिला को जमीन पर लेटकर इंतजार करना पड़ा। हालात बद से बदतर उस वक्त दिखे ऑपरेशन के बाद उसे स्ट्रेचर न होने के चलते उसे परिवार को कंधे पर लादकर घर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
ये वाक्या मध्यप्रदेश में हेल्थकेयर के बिगड़े हालातों को बयां कर रहा है। दरअसल, अस्पताल में फैमिली प्लानिंग के लिए मेडिकल कैंप लगा था और यहां महिलाएं ऑपरेशन के लिए पहुंच रही थीं, लेकिन उन्हें प्रशासन की नाकामी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
महिला के परिवार ने बताया कि उसे टैक्सी में अस्पताल लाना पड़ा था और जब वे यहां पहुंचे तो महिला को फ्लोर पर ही लेटना पड़ा। दरअसल, मेडिकल कैंप की वजह से वहां भीड़ बढ़ गई थी और प्रशासन को इस बात की जानकारी भी थी, इसके बावजूद कारगर कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन
पढ़ें: बीजेपी मेयर ने कमिश्नर को दी औकात में रहने की धमकी, अनुशासन सिखाया तो अच्छा नहीं होगा
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर डॉ. अशोक तिवारी ने कहा कि अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, उन्हें मामले को गंभीरता से लिया और कहा कि वे इसके खिलाफ सख्त जांच करवाएंगे।
