फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur diamond mine Birla and Adani group bid reached 80 thousand crores

छतरपुर हीरा खदान: आमने-सामने बिड़ला और अडानी समूह, 80 हजार करोड़ पहुंची बोली

Wed, 11 Dec 2019 10:09 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 11 Dec 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Chhatarpur diamond mine Birla and Adani group bid reached 80 thousand crores
डायमंड माइन (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

मध्यप्रदेश छतरपुर में स्थित देश की सबसे बड़ी हीरा खदान की बोली के लिए बिड़ला और अडानी समूह आमने-सामने हैं। सरकार ने इन खदानों के लिए सरकार ने इस खदान की बोली (ऑफसेट प्राइज) 55 हजार करोड़ रुपये तय की थी लेकिन बोली शुरू होने के 24 घंटे के अंदर यह  80 हजार करोड़ रुपये पहुंच गई है।

विज्ञापन


छतरपुर जिले में स्थित बक्सवाह की इस बंदर हीरा खदान के लिए मंगलवार को बोली शुरू हुई थी। सरकार को इस नीलामी से खासा राजस्व मिलने की उम्मीद है। बता दें कि छतरपुर की बंदर हीरा खदान के लिए पांच कंपनियों ने 13 नवंबर को खुली प्रथम चरण की निविदा में बोली जमा कर अपना दावा प्रस्तुत किया था। लेकिन, मंगलवार शाम को जारी बिड में अडानी और बिड़ला समूह ही बचे हैं। 
विज्ञापन


बोली में शामिल कंपनियों के लिए शर्तें
देश की सबसे बड़ी खदान के लिए नीलामी में भाग लेने के लिए भारत सरकार के नियमानुसार लगभग 56 करोड़ रुपए की सुरक्षा निधि जमा कराई जानी थी। इसके लिए आवेदन कंपनी की नेटवर्थ कम से कम 1100 करोड़ रुपए होना आवश्यक था। उल्लेखनीय है 55 हजार करोड़ की यह खदान रियो टिंटो कंपनी ने छोड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे मिलेगा खदान
हीरा खदान की बोली में अव्वल आने वाली कंपनी को 11.50 प्रतिशत से अधिक जो भी अंतिम बोली होगी, उस पर रायल्टी जमा करना पड़ेगा। मतलब कंपनी को 1000 करोड़ मूल्य के हीरा खनन करने पर 3.50 करोड़ रुपये बतौर रायल्टी सरकार को देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed