फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Death of a prisoner accused of murder due to sudden deteriorating health

Chhatarpur: हत्या के आरोपी कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

Wed, 15 Jun 2022 08:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 08:34 AM IST
सार

छतरपुर जिला जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की मंगलवार को झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टर्स की टीम से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
Chhatarpur: Death of a prisoner accused of murder due to sudden deteriorating health
हत्या के आरोपी कैदी की इलाज के दौरान मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिला जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की मंगलवार को झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हत्या के मामले में शहर के बड़े व्यवसायी और टायर कारोबारी प्रकाश चौरसिया को 3 मार्च 2022 को जिला जेल छतरपुर लाया गया था। जहां 11 जून की दोपहर उसकी तबीयत खराब हो गई, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उसे 12 जून की रात करीब 11 बजे गंभीर हालत में ग्वालियर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से मंगलवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन ग्वालियर से छतरपुर लाते समय दतिया के पास उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


उसे अचेत अवस्था में मेडिकल कॉलेज झांसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत कैदी का बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टर्स की टीम से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed