फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Death of a minor after falling in a well, police is investigating as the matter is suspicious

छतरपुर: कुएं में गिरने से नाबालिग की मौत, मामला संदिग्ध होने से पुलिस जांच में जुटी

Thu, 31 Mar 2022 02:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 02:53 PM IST
सार

छतरपुर में 16 वर्षीय किशोरी की कुएं में गिरकर मौत हो गई है। मामला संदिग्ध लगने से पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Death of a minor after falling in a well, police is investigating as the matter is suspicious
16 वर्षीय गुड्डो आदिवासी की देर शाम कुएं में गिरने से मौत हो गई। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छतरपुर में किशोरी की कुएं में गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी के शव को निकलवकर पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। मामला संदिग्ध लगने से पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गठेवरा गांव का है, जहां के आदिवासी किसान भगवानदास आदिवासी की 16 वर्षीय बेटी गुड्डो आदिवासी की देर शाम कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह कभी स्कूल नहीं गई और न ही पढ़ाई करती थी। परिजनों ने बताया कि दिनभर गुड्डो खेत पर काम करती और चना काटती रही। देर शाम जब वह गांव के बाहर स्थित कुएं पर पानी भरने गई तो इस दौरान वह कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी पास में बकरी चराने वाले चरवाहे ने दी। परिजनों की मानें तो उनका किसी से कोई विवाद या बुराई नहीं है वह तो पानी भरते समय कुएं में गिर गई और मौत हो गई।
विज्ञापन

 
सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस परिजनों के बयानों के साथ अन्य पहलुओं को भी संज्ञान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच उपरांत ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि मौत अकस्मात है, आत्महत्या है या हत्या। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed