फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Deaf and dumb Saroj got double happiness, Collector gave hearing aid in marriage

छतरपुर: मूक-बधिर सरोज को मिली दोहरी खुशी, शादी में कलेक्टर ने दिया श्रवण यंत्र

Sat, 26 Feb 2022 06:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 06:38 PM IST
सार

छतरपुर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में दिव्यांग जोड़े का विवाह भी हुआ। दूल्हा पैर से तो दुल्हन मूकबधिर है। कलेक्टर ने दोनों से मुलाकात की और दुल्हन को श्रवण यंत्र दिए। अब दुल्हन ठीक से सुन सकेगी।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Deaf and dumb Saroj got double happiness, Collector gave hearing aid in marriage
छतरपुर में आयोजित सामूहिक सम्मेलन में दिव्यांग जोड़े से मुलाकात करने पहुंचे कलेक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में दिव्यांग जोड़े का विवाह भी हुआ। दूल्हा पैर से तो दुल्हन मूकबधिर है। कलेक्टर ने दोनों से मुलाकात की और दुल्हन को श्रवण यंत्र दिए। अब दुल्हन ठीक से सुन सकेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छतरपुर में गत दिवस सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें एक जोड़ा ऐसा भी था, जो दिव्यांग था। दूल्हा भगीरथ रैलवार ठीक से चल नहीं सकता तो वहीं दुल्हन सरोज रैकवार बोल-सुन नहीं सकती। सामूहिक विवाह सम्मेलन में पूर्व मंत्री ललिता यादव और कलेक्टर संदीप जीआर मौजूद रहे जहां उन्होंने विवाह मंच पर जाकर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


कलेक्टर ने दिव्यांग वर वधू से जाकर मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में पूछा। जहां दुल्हन ने बोलने और सुनने में असमर्थता बताई। कलेक्टर ने तत्काल दुल्हन को श्रवण यंत्र दिलाने की बात कही और शाम तक घर पर उपलब्धता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed