फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Cyber cell got back more then two lakh rupees for cheating in two cases, the amount was deducted after clicking on the UPI link

छतरपुर: सायबर सेल ने दो मामलों में वापस दिलाए ठगी के सवा दो लाख रुपये, यूपीआई लिंक पर क्लिक करते ही कटी थी रकम

Sun, 20 Mar 2022 04:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 04:38 PM IST
सार

दो सायबर ठगी के मामले में सायबर सेल ने पीड़ितों के खाते से कटी रकम वापस दिलाई है। दो मामलों में करीब सवा दो लाख रुपये मिले हैं। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Cyber cell got back more then two lakh rupees for cheating in two cases, the amount was deducted after clicking on the UPI link
छतरपुर जिले में सायबर सेल ने सायबर ठगी के दो मामलों में रुपये वापस दिलाए हैं। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में सायबर सेल ने सायबर ठगी के दो मामलों में रुपये वापस दिलाए हैं। नौगांव के फरियादी के खाते में एक लाख 45 हजार और चौबे कॉलोनी के फरियादी को 80 हजार रुपये मिलाए हैं।
विज्ञापन


पहला मामला नौगांव निवासी अशोक कुमार शर्मा के सायबर ठगी का है। 30 जनवरी 2022 को अज्ञात व्यक्ति ने आवेदक का रिश्तेदार बनकर कॉल किया और इमरजेंसी में कुछ पैसों की आवश्यकता होने का कहकर यूपीआई लिंक भेजी। लिंक पर क्लिक करने पर आवेदक के खाते से एक लाख पैंतालीस हजार रुपये कट गए। उक्त मामले में सायबर सेल द्वारा कार्रवाई कर पचास हजार रुपये तत्काल दिलाए। शेष 95,000 रुपये भी आवेदक के खाते में आ गए हैं।
विज्ञापन


दूसरा मामला शहर की चौबे कॉलोनी का है। OTP बताने से दिनांक 14 मार्च 2022 को शैलेश कुमार विश्वकर्मा के साथ एक लाख रुपये का फ्रॉड हो गया था। उक्त मामले में सायबर सेल ने तत्काल कार्रवाई कर 80,000 रुपये आवेदक के खाता में वापिस कराए गए। शेष रुपये वापसी पर अब भी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed