{"_id":"62860625dd37002a291690e3","slug":"chhatarpur-crime-news-drunk-husband-stoned-his-wife-woman-dies-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur Crime News: शराबी पति ने पत्नी को मारे पत्थर, अस्पताल में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur Crime News: शराबी पति ने पत्नी को मारे पत्थर, अस्पताल में महिला की मौत
Thu, 19 May 2022 02:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 19 May 2022 02:26 PM IST
सार
छतरपुर में पति ने पत्नी की पत्थर मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पत्थरों से गंभीर घायल पत्नी को पति ही जिला अस्पताल लाया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा की है।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराबी पति ने किसी बात पर पत्नी पर पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर घायल पत्नी को पति ही जिला अस्पताल लाया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्रा की है। ग्राम कुपी थाना किशनगढ़ निवासी बब्बू आदिवासी ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी नीमा की शादी ग्राम कुर्रा निवासी राजेंद्र आदिवासी के साथ की थी। शादी के बाद पता चला कि राजेंद्र शराब का सेवन करता है और मेरी बेटी नीमा के साथ आए दिन मारपीट करता रहता था। मैंने अपने दामाद राजेंद्र को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और इस बार उसने मेरी बेटी नीमा को मंगलवार की देर शाम पत्थर से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बब्बू आदिवासी ने बताया कि मेरी बेटी के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनकी देखभाल करने वाला भी अब कोई नहीं है। तो वहीं उपरोक्त गंभीर मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।