फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Controversy over buying goats, fatal attack on woman, complaint in SP office

छतरपुर: बकरियां खरीदने की बात पर विवाद, महिला पर जानलेवा हमला, एसपी ऑफिस में की शिकायत

Fri, 04 Mar 2022 03:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 03:35 PM IST
सार

छतरपुर में बकरियां खरीदने की बात पर एक महिला पर जानलेवा हमले करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बेटे को भी पीटा गया। पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में आवेदन दिया गया है।  
 

Chhatarpur: Controversy over buying goats, fatal attack on woman, complaint in SP office
छतरपुर में बकरियों को बचाने गई महिला और उसके बेटे पर हमला किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में महिला पर जानलेवा हमला किया गया, उसके बेटे को भी पीटा गया। वे दोनों बकरियों को लाठियों से पीट रहे लोगों को रोक रहे थे। पीड़ित महिला ने पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है।  


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा का है। 55 वर्षीय महिला गोमती अठया बकरी पालन कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। गोमती का आरोप है कि गांव का ही रामकुमार और ऋषि जबरन उसकी बकरियां खरीदना चाहता है। मना करने के बाबजूद वे घर आए और जबरन बकरियां ले जाने लगे, हमने मना किया तो बकरियों को चाकू-डंडों से पीटने की धमकी देने लगा। फिर भी बात नहीं बनी तो लाठियों से बकरियों को पीटने लगा। मैंने और मेरे बेटे ने बकरियों को बचाया तो दोनों ने चाकू, लाठी, डंडों से हम पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू मेरे सिर और गर्दन पर लगा है। हाथ और पैर में भी चोटें हैं। आरोपियों ने हमें तब तक पीटा, जब तक हम बेहोश नहीं हो गए। हमें लहूलुहान छोड़कर आरोपी चले गए। होश आने पर पुलिस थाने पहुंचे। एफआईआर की।


महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी बराबर हमें और हमारी बकरियों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे हम छतरपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के पास अपनी फरियाद लेकर आए हैं। हमें, हमारे परिवार और बकरियों को जान का खतरा बना हुआ है, हमें उससे बचाओ।
विज्ञापन

 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed