फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Children begging on the road, victims of accident, seriously injured admitted to district hospital

छतरपुर: सड़क पर भीख मांग रहे बच्चे हादसे का शिकार, गंभीर घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती

Thu, 17 Feb 2022 06:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 06:34 PM IST
सार

छतरपुर में सड़क पर भीख मांग रहे नाबालिग बच्चे हादसे का शिकार हो गए। ये बाइक से टकरा गए। जिन्हें लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया और प्राथमिक उपचार किया गया।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Children begging on the road, victims of accident, seriously injured admitted to district hospital
छतरपुर में भीख मांग रहे दो बच्चे बाइक से टकराकर घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में सड़क पर भीख मांग रहे नाबालिग बच्चे हादसे का शिकार हो गए। ये बाइक से टकरा गए। जिन्हें लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया और प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छतरपुर में सड़कों पर दो बच्चे भीख मांग रहे थे। तभी एक बाइक से टकराकर गिर गए। दोनों बच्चों में से एक बच्चे को ज्यादा चोटें आई हैं। उसके हाथ-पैर में अंदरूनी तो चेहरे, मुंह, नाक में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उसका इलाज कर दिया है जिन्हें अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों और साथी की मानें तो बाइक चलाने वाले की कोई गलती नहीं है। हम लोग ही सड़क पर यहां-वहां भागकर गाड़ियों को रोक कर पैसा मांगते हैं। इसी दौरान सड़क पार कर रहे थे तो एक बाइक से टकरा गए और घायल हो गए, वहीं बाइक वाले हमें जिला अस्पताल लेकर आए हैं और इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन


घायल बच्चे के मुताबिक उसका नाम लाखा पिता अंतू, मां का नाम राधिका आदिवासी है और वह कक्षा 3 में पढ़ता है तो वहीं दूसरे बच्चे का नाम रामू पिता खुक्का, मां का नाम अमृता है। वे दोनों ही स्कूल में पढ़ते हैं जो कभी कभार ही स्कूल जाते हैं। एक दिन स्कूल जाते हैं और एक दिन शहर में भीख मांगते हैं। भीख मांगकर वह दिन भर में 100-50 रुपये कमा लेते हैं जो कि घर पर जाकर दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed