फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Cheers started as soon as the girl who fell in the borewell came out safely, CM thanked the rescue team

बोरवेल से सकुशल निकली दिव्यांशी: रात की मशक्कत के बाद सुबह की सुखद तस्वीर, सीएम ने बचाव दल का आभार माना

Fri, 17 Dec 2021 01:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Dec 2021 01:54 PM IST
सार

छतरपुर जिले के नोगांव थाना अंतर्गत दोनी गांव में बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची दिव्यांशी को तकरीबन 9 घंटे चले रेस्क्यू के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया।  बच्ची के बाहर आते ही जयकारे लगने लगे। सीएम, गृहमंत्री ने टीम की तारीफ की है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Cheers started as soon as the girl who fell in the borewell came out safely, CM thanked the rescue team
बोरवेल से बाहर निकालकर बच्ची को अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के नोगांव थाना अंतर्गत दोनी गांव में बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची दिव्यांशी को तकरीबन 9 घंटे चले रेस्क्यू के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पुलिस, आर्मी, होमगार्ड, एसडीआरएफ की टीम ने बोर के समांतर गड्ढा बनाकर टनल के जरिये बच्ची को सकुशल बाहर निकाला। मुख्यमंत्री, गृहमंत्री सहित तमाम नेताओं ने टीम की तारीफ की है।
विज्ञापन


दिव्यांशी को रात 1.30 बजे जिला अस्पताल स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा, जहां एसएनसीयू में तैनात डॉक्टर श्वेता चौरसिया ने दिव्यांशी को इलाज दिया और बताया कि वह स्वस्थ है।
विज्ञापन

पहले घरवालों ने की कोशिश, बात नहीं बनी तो पुलिस को दी खबर

Chhatarpur: Cheers started as soon as the girl who fell in the borewell came out safely, CM thanked the rescue team
इसी खुले बोरवेल में गिरी थी डेढ़ साल की दिव्यांशी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार किसान राजेन्द्र कुशवाहा की बच्ची दिव्यांशी अपने खेत में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह खेत में ही खुले पड़े बोरवेल में गिर गई। बोरवेल करीब 80 फीट गहरा था और सूखा पड़ा था। जब दिव्यांशी परिवार के लोगों को आसपास नही दिखाई दी तो परिवार के लोगों ने उसे ढूंढ़ना शुरू कर दिया। परिवार के लोग बच्ची को ढूंढ ही रहे थे कि अचानक बोरवेल के अंदर से दिव्यांशी के रोने की आवाज आने लगी। परिवार के लोगों ने पहले तो उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, जब असफल रहे तो तुरंत उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।
 

प्रशासन की टीम ने योजना बनाई, फिर शुरू किया बचाव कार्य

Chhatarpur: Cheers started as soon as the girl who fell in the borewell came out safely, CM thanked the rescue team
बचाव दल ने बोरिंग के नजदीक से गड्ढा खोदना शुरू किया। - फोटो : अमर उजाला
बच्ची के गिरने की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव ऑपरेशन शुरू किया गया है। सबसे पहले थाना प्रभारी दीपक यादव, अतुल दीक्षित लुगासी पहुंचे थे। कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी सचिन शर्मा सहित जिला प्रशासन का तमाम अमला मौके पर आखिरी समय तक डटा रहा। बच्ची करीब 15 फीट गहराई में फंसी थी।
 
विज्ञापन

रोने की आवाज सुनकर मिल रही थी बच्ची के ठीक होने की जानकारी

Chhatarpur: Cheers started as soon as the girl who fell in the borewell came out safely, CM thanked the rescue team
देर रात तक कोशिशें जारी रहीं - फोटो : अमर उजाला
योजनाबद्ध तरीके से बोरवेल के पास से गड्ढा खोदा गया, देर रात ऑक्सीजन सपोर्ट की व्यवस्था की गई। रह-रहकर बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी, जिससे उसके सकुशल होने की जानकारी लगती रही। देर रात बच्ची को सकुशल निकाल लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, आर्मी, होमगार्ड, एसडीआरएफ की टीम का सहयोग रहा।
 

सभी ने बचाव दल का आभार माना

Chhatarpur: Cheers started as soon as the girl who fell in the borewell came out safely, CM thanked the rescue team
मुख्यमंत्री, गृहमंत्री ने ट्वीट कर बचाव दल का आभार माना - फोटो : अमर उजाला
देर रात करीब 1 बजे बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। परिवार और प्रशासन ने राहत की सांस ली। तुरंत दिव्यांशी को रात 1.30 बजे जिला अस्पताल स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा, जहां एसएनसीयू में तैनात डॉक्टर श्वेता चौरसिया ने दिव्यांशी को इलाज दिया और बताया कि वह स्वस्थ है।

डॉक्टर आरएस प्रजापति ने कहा, बचाव अभियान गुरुवार शाम 4 बजे से रात 1 बजे तक चला। बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। जब बच्ची बोरवेल में फंसी थी, उस वक्त हमने सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की थी। बच्ची के सकुशल बाहर आने के बाद लोगों ने टीम को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा आदि ने टीम का आभार माना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed