{"_id":"61e3cf8bd8c6bf26c230d3a9","slug":"chhatarpur-carcasses-of-cows-thrown-in-garbage-dump-dogs-were-scratching-after-bajrang-dal-s-objection-the-municipality-buried","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: कचरे के ढेर में फेंके गायों के शव, कुत्ते नोच रहे थे, बजरंग दल की आपत्ति के बाद नगर पालिका ने दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: कचरे के ढेर में फेंके गायों के शव, कुत्ते नोच रहे थे, बजरंग दल की आपत्ति के बाद नगर पालिका ने दफनाया
Sun, 16 Jan 2022 01:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:25 PM IST
सार
छतरपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां कई गौ-वंश के शवों को खुले में फेंक दिया गया। कुत्ते इनके शवों को नोचते दिखे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। इसके बाद नगरपालिका की टीम ने गौवंश के शवों को दफनाया।
विज्ञापन
Chhatarpur: छत्रसाल नगर के कचरा प्रसंस्करण में फेंके गए गौवंश के शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां कई गौ-वंश के शवों को खुले में फेंक दिया गया। आवारा कुत्ते इनके शवों को नोचते दिखे। मामले की जानकारी लगने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। इसके बाद नगरपालिका की टीम पहुंची और गौवंश के शवों को दफनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
गायों को बचाने के लिए सरकार ने करोड़ों-अरबों रुपये खर्च कर सैकड़ों एकड़ जमीन में गौ-शालाएं खोलीं लेकिन अब ये सिर्फ महज़ दिखावा बनकर रह गया है। छतरपुर में गायों के शव को खुले में फेंक देने के मामले के वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जहां आनन-फानन में नगर पालिका ने गायों की लाशों को JCB से गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।
विज्ञापन
मामला शहर के छत्रसाल नगर के कचरा प्रसंस्करण का है। जानकारी लगी थी कि कई मृत गोवंश को यहां पर खुले में फेंक दिया गया। नगर पालिका द्वारा गौवंश के अंतिम संस्कार के ठेका भी दिया गया है। कर्मचारी और ठेकेदारों की लापरवाही के चलते यहां खुले में ही ढेर सारे गौवंश के शव फेंक दिए गए। बजरंग दल की आपत्ति के बाद आनन-फानन में नगरपालिका की टीम वहां पहुंची और गोवंश के शवों का अंतिम संस्कार कराया गया है। वहीं पूरी मामले में सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने संबंधित ठेकेदार का ठेका निरस्त कर दिया है और संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की बात कही है। लेकिन बजरंग दल कार्यकर्ताओं में इस लापरवाही को लेकर आक्रोश नजर आया हैं।
विज्ञापन
बजरंगदल के जिलासहयोजक सुरेंद्र शिवहरे का कहना है कि हमें सूचना मिली थी कि कचरा प्रसंस्करण के स्थान पर कई गायों के शव खुले में फेंके जा रहे हैं। उनके शवों को कुत्ते नोंच रहे हैं। बीते दिनों हमने कलेक्टर को भी ज्ञापन देकर सूचित किया था कि ठंड और बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गौवंश की मौत हो रही है। उनका अंतिम संस्कार न कर इनके शवों को यहां फेंका जा रहा था। हमने मामले की जानकारी सीएमओ को दी गई। उसके बाद जेसीबी की मदद से शवों को दफनाया गया। दल ने मांग की है कि जो भी मामले में जिम्मेदार हो, उस पर कार्रवाई की जाए।
