फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Bloody body of youth found in luxury car on fourlane near Gathewara village, fear of murder

छतरपुर: गठेवरा गांव के समीप फोरलेन पर लग्जरी कार में मिली युवक की रक्तरंजित लाश, हत्या की आशंका

Thu, 27 Jan 2022 02:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Jan 2022 02:06 PM IST
सार

छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गठेवरा गांव के समीप फोरलेन पर एक लग्जरी कार में 25 वर्षीय संजू (कबीर) कोरी उर्फ करिया की रक्तरंजित लाश मिली है, जो प्रथमदृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है।
 

Chhatarpur: Bloody body of youth found in luxury car on fourlane near Gathewara village, fear of murder
Chhatarpur: कार में मिली युवक की रक्तरंजित लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गठेवरा गांव के समीप फोरलेन पर एक लग्जरी कार में 25 वर्षीय संजू (कबीर) कोरी उर्फ करिया की रक्तरंजित लाश मिली है, जो प्रथमदृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है।

 
जानकारी के अनुसरा संजू करिया 26 जनवरी की शाम घर से निकला था, जो देर रात तक नहीं आया। आज सुबह तकरीबन 6:00 बजे सिविल लाइन पुलिस को हाईवे पेट्रोलिंग वालों ने सूचना दी कि यहां फोरलेन पर लग्जरी कार में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। जिस पर सिविल लाइन टीआई पुष्पेंद्र मिश्रा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।


विधिसंवत कार्यवाही करते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में रक्तरंजित शव मिला है। युवक के गला कटा हुआ था। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed