{"_id":"61d993f93a84541cdf4f3022","slug":"chhatarpur-b-ed-college-principal-harishchandra-dubey-became-the-new-district-education-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: पेपर लीक मामले में सहयोग न करने पर शर्मा को हटाया, हरीशचंद्र दुबे नए जिला शिक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: पेपर लीक मामले में सहयोग न करने पर शर्मा को हटाया, हरीशचंद्र दुबे नए जिला शिक्षा अधिकारी
Sat, 08 Jan 2022 07:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 08 Jan 2022 07:14 PM IST
सार
राज्य शासन ने संतोष शर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी के पद से हटा कर उन्हें बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य पद पर स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
छतरपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में संतोष कुमार शर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी के पद से हटाते हुए राज्य सरकार ने बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य हरीशचंद्र दुबे को नया जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया है। पूर्व डीईओ संतोष शर्मा पर भ्रष्टाचार, गंभीर अनियमितताओं और पेपर आउट मामले की जांच में सहयोग न करने के आरोप थे। मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य हरीशचंद्र दुबे को नए जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है वहीं संतोष शर्मा को बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
