फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Administration strict for following Corona guidelines, those who do not wear masks will be jailed

छतरपुर: कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने प्रशासन सख्त, मास्क न लगाने वालों को होगी जेल

Wed, 12 Jan 2022 02:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 02:03 PM IST
सार

छतरपुर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन अब सख्त रवैया अपना रहा है। मंगलवार को प्रशासन ने फ्लैग मार्च के जरिए लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही मास्क लगाकर घरों से निकलने की हिदायत दी। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Administration strict for following Corona guidelines, those who do not wear masks will be jailed
कोरोना नियमों का पालन कराने पुलिस का रोको-टोको अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन अब सख्त रवैया अपना रहा है। मंगलवार को कलेक्टर संदीप जी आर और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा की अगुवाई में पुलिस बल ने कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने और लोगों को जागरूक करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च शहर के महल रोड चौक बाजार से होते हुए बस स्टैंड और आकाशवाणी तिराहा, पन्ना नाका पर जाकर खत्म हुआ। नागरिकों से कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लाउडस्पीकर के जरिए कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की गई। 
विज्ञापन


रोको-टोको अभियान के तहत 110 लोगों पर कार्रवाई
 जिले के छत्रसाल चौक पर नगरपालिका द्वारा रोको-टोको अभियान के तहत 110 लोगों पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन करने पर कार्रवाई की। जिला कलेक्टर संदीप जी आर ने नागरिकों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। बिना मास्क के घरों से न निकले, भीड़भाड़ में जाने से बचें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और हाथों को सेनेटाइज करें। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए लगातार रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। गाइडलाइन का उल्लघंन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मास्क न लगाने वालों को जेल भेजा जाएगा। संकट की घड़ी में सभी नागरिकों से सामाजिक दायित्व निभाने की अपील है।
विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कहा कि अपने परिवार की चिंता करते हुए घर से मास्क पहनकर ही निकले। फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि मंगलवार को छतरपुर में 76 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed