फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Accused arrested for robbing goats, police confiscated 18 goats including Bolero car

छतरपुर: बकरियों को लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बोलेरो गाड़ी समेत 18 बकरियां जब्त की

Sun, 03 Apr 2022 02:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Apr 2022 02:14 PM IST
सार

छतरपुर पुलिस ने बीते दिनों बकरियों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 18 बकरियां और एक बोलेरो वाहन को बरामद किया गया है। शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Accused arrested for robbing goats, police confiscated 18 goats including Bolero car
चोरी की 18 बकरियां की गई जब्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में बीते दिनों हुआ बकरियों के लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी गई 18 बकरियां और एक बोलेरो वाहन बरामद किया है। आरोपी बकरियों को बेचने की फिराक में थे। 
विज्ञापन


बमीठा पुलिस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 7 मार्च 2022 को बर्दवान निवासी बारेलाल पाल (55 वर्षीय) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर 12 बजे जब वह बकरी चराने गया था तो अज्ञात चार लोगों ने उसके सिर में लाठी मारकर 33 बकरियों को लूट लिया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 394, 342, 34 आईपीसी का मामला दर्ज किया गया था। मामले में लूट के आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने एक स्पेशल टीम गठित की थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बड़ा गांव पन्ना में बोलेरो गाड़ी से बकरियां बेचने की फिराक में हैं जो कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं, जिस पर कि बड़ागांव पन्ना से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। उनसे बकरी लूट के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने बकरी लूट की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गये आरोपियों में सलमान खान निवासी चांदमारी मोहल्ला पन्ना और निगम खान निवासी पन्ना को गिरफ्तार किया कर उनसे लूटी गई 18 नग बकरियों को बरामद कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को जब्त किया गया। मामले में अब भी शेष दो आरोपी फरार हैं पुलिस ने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed