फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: 537 cases resolved in National Lok Adalat, awards worth more than 6.50 crores passed, 1411 people got benefit

छतरपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 537 प्रकरणों का निराकरण, 6.50 करोड़ रुपये से अधिक के अवॉर्ड पारित

Sun, 13 Mar 2022 02:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Mar 2022 02:43 PM IST
सार

छतरपुर जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 537 प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया।

विज्ञापन
Chhatarpur: 537 cases resolved in National Lok Adalat, awards worth more than 6.50 crores passed, 1411 people got benefit
छतरपुर जिला एवं लोक अदालत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिला मुख्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें आपसी सुलह से 537 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस दौरान 6 करोड़ 50 लाख 80 हजार 543 रुपये के अवॉर्ड पारित किए गए, जिसका फायदा 1411 लोगों को हुआ। 
विज्ञापन


जिले के विभिन्न न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से 94 अपराधी प्रकरण, एनआई एक्ट के 107, एमएसीटी 71, विद्युत संबंधी 80, वैवाहिक प्रकरण से जुड़े 103 तथा सिविल अन्य प्रकरणों से जुड़े 82 प्रकरणों का निराकरण समझौते से कराया गया।
विज्ञापन


प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश हृदेश श्रीवास्तव ने देवी सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार पाठक ने बताया कि जिले भर में 28 खण्ड पीठ गठित की गई हैं। खण्ड पीठों में न्यायाधीश सहित अधिवक्ता, संघ के पदाधिकारी, बीमा कंपनी, विद्युत विभाग, नगरपालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रकरणों के निराकरण में सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खण्ड पीठों द्वारा प्री-लिटिगेशन के 861 प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण किया गया। जिसमें बैंकों से संबंधित 129, विद्युत विभाग के 354, बीएसएनएल, एनआईएक्ट सहित अन्य 330 प्रकरणों तथा नगरपालिका के 48 प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के लिये 2 करोड़ 36 लाख 34 हजार 658 रुपये के अवॉर्ड पारित किये गये, 946 व्यक्ति लाभान्वित हुए।


वहीं, लोक अदालत में लवकुशनगर न्यायालय के प्रथम जिला एवं अपर न्यायाधीश गिरिराज प्रसाद गर्ग द्वारा क्लेम प्रकरण में कमला अहिरवार बनाम नरेन्द्र कुमार राठौर के प्रकरण में 38 लाख 50 हजार रुपये की क्षतिपूर्ण राशि का अवार्ड आपसी समझौते के आधार पर पारित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed