फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: 5 youths planning robbery at petrol pump arrested, 315 bore country made pistol recovered from the possession of the accused

छतरपुर: पेट्रोल पंप में डकैती की योजना बना रहे 5 युवक गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा बरामद

Mon, 04 Apr 2022 12:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 12:42 PM IST
सार

छतरपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप में डकैती की योजना बना रहे 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Chhatarpur: 5 youths planning robbery at petrol pump arrested, 315 bore country made pistol recovered from the possession of the accused
छतरपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिलोन के आगे भूसोर के जंगल में एक खदनीया जैसी जगह में पेड़ों की आड़ में 5- 6 लोग बैठे हैं, जो बमीठा पेट्रोल पंप में डकैती की योजना बना रहे हैं। उनके पास कट्टा तलवार व चाकू है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अनुभाग स्तर पर टीम गठित की और घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में तोहिद खान (उम्र 40 साल), अफसर खान (उम्र 19 साल), एलस खान (उम्र 19 साल), कैलस खान (उम्र 18 साल), विकल्स खान (उम्र 18 साल) है। सभी आरोपी चांदमारी मोहल्ला पन्ना के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का देसी कट्टा, दो जिंदा 315 बोर के कारतूस, एक लोहे की तलवार, दो लोहे के चाकू, एक लोहे की रॉड, मटमैले रंग की रस्सी, नीले काले रंग की टॉर्च, पांच प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास, तीन खाली प्लेन देसी मदिरा के क्वार्टर, 5 देसी मदिरा प्लेन के क्वार्टर भरे हुए जब्त किए हैं। आरोपियों पर धारा 399, 402 आईपीसी 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


पकड़े गए दो आरोपियों विकल्स और कैलस के खिलाफ पूर्व में कोतवाली पन्ना जिले के अपराध क्रमांक 894/21 धारा 364, 395, 396, 397, 302, 201 IPC हत्या सहित डकैती के अपराध में जमानत पर रिहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed